Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, सात घायल
उन्नाव, अक्टूबर 28 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के पुरवा गांव के सामने गंगा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 404 के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक कार सवार मिन्हाजुद्दीन, काजी हसन, ममताज, हलीमा, शलीमा और अबू सलम के साथ चालक सूरज कश्मीर से कोलकाता जा रहे थे। पुरवा गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार सभी सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर किनारे करा दिया गया है, जिससे यातायात प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.