उन्नाव, जुलाई 29 -- Unnao News: उन्नाव। गुरु पूर्णिमा और आषाढ़ पूर्णिमा से पहले परियर गंगा तट तक जाने वाले मार्ग की बदहाली प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान ही उजागर हो गई। सड़क की हालत इतनी खराब मिली कि एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा को तहसीलदार मनीष द्विवेदी और नायब तहसीलदार आशीष त्रिपाठी के साथ ट्रैक्टर से गंगा तट तक पहुंचकर निरीक्षण करना पड़ा। अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे, लेकिन जर्जर और कीचड़युक्त रास्ते के कारण चारपहिया वाहन आगे नहीं जा सके। ऐसे में अधिकारियों को ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया है रात में भी काम चल रहा है, उम्मीद है जल्द काम पूरा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: श्रावण से पहले डीएम का बिधूना दौरा, कांवड़ मार्ग और तहसील व्यवस्था पर कसा शिक...