उन्नाव, अगस्त 15 -- Unnao News: औरास। लखनऊ के माल और हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र से करीब 800 कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को बिठूर से गंगाजल लेकर पैदल चकलवंशी-संडीला मार्ग से औरास पहुंचा। कांवड़ यात्री रास्तेभर बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। औरास पहुंचने पर सभी कांवड़ियों ने थाना परिसर में विश्राम किया। थाना परिसर में कांवड़ियों ने सामूहिक रूप से भोजन तैयार किया और प्रसाद ग्रहण किया। कुछ देर विश्राम के बाद शाम को सभी शिवभक्त कांवड़ लेकर संडीला के लिए रवाना हो गए। कांवड़ यात्री सोमवार को हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर निगरानी रखने के साथ कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश...