Unnao News: खेत से पानी का इंजन करने वाले तीन आरोपी
उन्नाव, नवम्बर 6 -- Unnao News: अजगैन। खेत से पानी का इंजन चोरी करने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। दो पंप सेट इंजन बरामद हुए हैं। पांच नवंबर को छेदनी खेड़ा जंसार गांव् निवासी विनोद पुत्र माही ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके खेत में ट्राली पर रखा पानी का इंजन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। शुक्रवार को अजगैन पुलिस ने आरोपित रामविलास पासी पुत्र सूरज बली निवासी कोडरा, हाल पता कस्बा अजगैन, अरविंद रैदास पुत्र प्रकाश और शिवा लोध पुत्र अशोक निवासी नयाखेड़ा मजरा जंसार को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर दो इंजन बरामद किए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवा लोध के खिलाफ वर्ष 2023 में मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: दीपावली पर चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपी गिरफ्तार,बाइक बरामद
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.