Unnao News: खेत से डंपर निकालने में चले चाकू, दो गंभीर
उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के अयोध्याखेड़ा मजरा बरवाकला गांव में खेत से मिट्टी का डंपर निकालने को लेकर हुए विवाद में दो युवक पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। घायल युवकों में एक का इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और दूसरे का जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अयोध्याखेड़ा गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार पुत्र रामभजन यादव ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि रविवार को गांव के ही नीरज पुत्र जगदीश और जगदीश पुत्र स्व. रामरतन यादव उनके खेत से मिट्टी का डंपर निकलवा रहे थे। तभी उनके चाचा के बेटे जयकुश यादव ने डंपर निकालने का विरोध किया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और विपक्षियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रदीप के अनुसार, विरोध करने पर आरोपितो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.