Unnao News: खेत में मवेशी घुसने पर विवाद, दो पक्षों में चली लाठी
उन्नाव, जुलाई 22 -- Unnao News: उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के छाछी राईखेड़ा गांव में खेत में अन्ना गाय घुसने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पहले गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छाछी राईखेड़ा गांव निवासी अमितेश पाल पुत्र बबलू पाल के खेत में बुधवार को अन्ना गाय घुस गई थी। अमितेश ने गाय को अपने खेत से भगाया, जिसके बाद वह पड़ोसी रजऊ पाल के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर खेत में मौजूद रजऊ पाल की पत्नी और अमितेश के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.