Unnao News: खेत जोतने को लेकर विवाद, फोन पर दी धमकी
उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ददलहा गांव निवासी रामबाबू ने खेत जोतने को लेकर विवाद में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। रामबाबू ने तहरीर में बताया कि 9 अगस्त को दो अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और खेत जोतने की बात कही। उसने अपना खेत दिखाते हुए नवंबर में जुताई कराने की बात कही थी। आरोप है कि इसके बावजूद दोनों लोगों ने उसकी जानकारी के बिना खेत जोत दिया। इसके बदले उसके भाई से 1,500 रुपये भी ले लिए गए। पीड़ित के अनुसार दोनों लोग उसका मोबाइल नंबर भी ले गए थे। घटना के एक-दो दिन बाद उसके मोबाइल पर फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही किसी को घटना की जानकारी देने पर घर से उठा ले जाने की धमकी भी दी गई। रामबाबू ने पुलिस से आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.