Unnao News: खेत के लिए घर से निकली युवती लापता
उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। संवाददाता बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत के लिए घर से निकली 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती के पिता ने पड़ोसी गांव के दो युवकों पर बेटी को जबरन कार में बैठाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पिता के अनुसार, उनकी बेटी 17 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे खेत के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान हयातनगर भौंरा गांव निवासी दो युवक उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर दौड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार सवार युवती को लेकर जा चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर बांगरमऊ पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस युवती की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.