Unnao News: खेत की जुताई करते समय किसान को जहरीले कीड़े ने डसा, रेफर
उन्नाव, अक्टूबर 25 -- Unnao News: चकलवंशी। खेत की जुताई करते समय रविवार को एक किसान को जहरीले कीड़े ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मियागंज सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव गांव के रहने वाले 20 वर्षीय जयविंद पुत्र खुशीलाल रविवार को अपने खेत में जुताई कर रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले कीड़े ने डस लिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे गंभीर हालत में मियागंज सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.