Unnao News: खूनी संघर्ष में बदला भैंस का विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार
उन्नाव, जुलाई 31 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थानाक्षेत्र में भैंस को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के लोनियन खेड़ा मोहल्ले में 25 जुलाई की शाम को भैंस के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के मान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पिता जगन्नाथ के साथ पड़ोस के सूरज, नीरज, रामनरेश तथा शनि ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भतीजे अखिलेश को भी पीट दिया गया। घटना में जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.