उन्नाव, अक्टूबर 28 -- Unnao News: उन्नाव,संवाददाता। रबी की बुआई के सीजन में सचिवों की हड़ताल के कारण किसान पहले से ही खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं, अब सिंचाई व्यवस्था भी उनकी मुश्किलें बढ़ाने वाली है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में स्थापित 25 फीसदी से अधिक नलकूप दशकों से खराब हैं। बुधवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की पड़ताल में कई ब्लॉकों में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर नलकूप बंद मिले। कहीं पाइपलाइन खराब है तो कहीं नलकूप वर्षों से जर्जर व जीर्णशीर्ण हालत में पड़े हैं। इन नलकूपों से पानी मिलना तो दूर, इनकी बदहाली तक दूर नहीं कराई गई। वहीं विभाग जिले के सभी नलकूप दुरुस्त होने का दावा कर रहा है। रबी की बुआई का सीजन चल रहा है। ऐसे में सचिवों की हड़ताल के कारण किसानों को खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर फसल की बुवाई के बाद सिंच...