उन्नाव, सितम्बर 9 -- Unnao News: उन्नाव। लोकनगर निवासी मुकेश सैनी के बैंक खाते से महज दो मिनट के अंतराल में 68,400 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित का आरोप है कि उसने न कोई ट्रांजेक्शन किया, न यूपीआई से भुगतान और न ही एटीएम से रकम निकाली। मामले में पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई गई है। मुकेश सैनी ने थाना कोतवाली सदर में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका एक्सिस बैंक की विभूति खंड शाखा, गोमतीनगर लखनऊ में खाता संचालित है। 27 मई की रात 8:23 बजे खाते में 30 हजार रुपये जमा हुए और ठीक दो मिनट बाद 8:25 बजे खाते से 68,400 रुपये आहरित हो गए। इसके बाद खाते में महज 54 रुपये शेष रह गए। पीड़ित के मुताबिक, मोबाइल ऐप से बैंक स्टेटमेंट डाउनलोड करने पर पता चला कि रकम दर्शन सिंह के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में ट्रांसफ...