उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया बाग मोहल्ला की रहने वाली प्रतिष्ठा रावत पुत्री प्रेम शंकर ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात युवक द्वारा इंट्राग्राम पर फोटो व वीडियो एडवरटाइजमेंट का काम कराना व पेमेंट न करने के संबंध में कार्रवाई की मांग उठाई थी। गुरुवार को सदर कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के खाते में 9200 रूपये की धनराशि वापस कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...