उन्नाव, अगस्त 25 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। ग्राम पंचायत सिंधुपुर बेरियागड़ा में शहबाजपुर जाने वाले मार्ग किनारे गहरी खाई में चार गोवंश पड़े हुए देखे गए। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उसके बाद मौके पर पहुंच कर पशु डॉक्टर से इलाज शुरू किया गया, मगर एक गोवंश की मौत हो गई। तीन गोवंश को स्थानीय गोशाला ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले एक और गोवंश ने दमतोड़ दिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वृंदावन राठौर ने बताया है कि दो मवेशियों की मौत हुई थी। अन्य का इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: कान्हा गोशाला में तीन गोवंशीय पशुओं की मौत घटना के प्रति सचिव व प्रधान से जानकारी मांगी गई है। ग्राम प्रधान ने अपने बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया ...