Unnao News: खराब सड़क पर ई-रिक्शा पलटा, जख्मी वृद्ध की मौत
उन्नाव, अक्टूबर 12 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के मौरावां-बिहार मार्ग स्थित दुंदीखेड़ा पुलिया के पास शनिवार दोपहर खराब सड़क के चलते ई-रिक्शा खंती में पलट गया। हादसे में जख्मी वृद्ध की देर रात हैलट ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बक्सर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया है।मौरावां थाना क्षेत्र के पिंजरा गांव के रहने वाले 64 वर्षीय सुखदेव पुत्र स्व. प्यारेलाल शनिवार दोपहर कस्बे में बाजार करने आए थे। घर लौटते समय टोपरा गांव के पास उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में सुखदेव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी हालत में उन्हें मौरावां सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल और उसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.