Unnao News: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, तीन युवक गंभीर घायल
उन्नाव, अक्टूबर 29 -- Unnao News: नवाबगंज। संवाददाता सोहरामऊ थानाक्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रसूलपुर मोड़ के पास गुरुवार को खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अजगैन थानाक्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सुजीत पुत्र होरीलाल, 25 वर्षीय दिलीप पुत्र रामनाथ और 32 वर्षीय मुकेश पुत्र बाबूराम गुरुवार को बाइक से जा रहे थे। रसूलपुर मोड़ के पास उनकी बाइक हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। एंबुलेंस जिला प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मुकेश के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.