उन्नाव, अक्टूबर 17 -- Unnao News: उन्नाव। 12 दिन पहले झारखंड में सड़क हादसे के दौरान केमिकल गिरने से झुलसे टैंकर चालक बारासगवर थानाक्षेत्र के बैदरा गांव के रहने वाले 52 वर्षीय ज्ञान सिंह की शनिवार सुबह इलाज दौरान मौत हो गई। बेटे प्रांशु ने बताया कि 6 अक्तूबर को पिता टैंकर में केमिकल लादकर झारखंड जा रहे थे। झारखंड पहुंचने पर वहां सड़क हादसे के बाद टैंकर पलट गया। उससे निकले केमिकल से पिता ज्ञान सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। बेटे की मौत से मां कमला देवी सहित अन्य परिजन बेहाल रहे। सदर इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: आग से जख्मी पिता ने भी 13 दिन बाद तोड़ा दम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...