Unnao News: कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के अटवट गांव में दरवाजे कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। अटवट गांव निवासी रानी देवी पत्नी अजय कुमार ने बताया कि 18 अगस्त सुबह उसके घर के बाहर तसले में कूड़ा रखा था। जिसे आवारा कुत्तों ने ले जाकर गीता देवी पत्नी जगदीश कुमार के दरवाजे पर डाल दिया। जिस पर गीता देवी व जगदीश कुमार गालियां देने लगे। मना करने पर लाठी से मारने लगे। जिससे उसे चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से गीता देवी पत्नी जगदीश निवासी ने बताया कि 18 अगस्त सुबह पड़ोसी रानी ने उसके दरवाजे पर कूड़ा डाल दिया था। शिकायत करने पर रानी पत्नी अजय, रानी की सास सुरजा पत्नी सत्यनरायण व रानी के पिता ने गालियां दी। मना करने पर इन लोगों ने लाठी से मार कर जख्मी कर दिया। थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.