Unnao News: कूड़े के ढेर में लगी आग से कार में फैला धुआं, लोगों ने बुझाई आग
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: नवाबगंज। दुर्गा मंदिर रोड पर शुक्रवार सुबह घर के सामने खड़ी कार से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। कार मालिक अजय कुमार ने वाहन घर के सामने खड़ा किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने के बाद कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं। बताया गया कि अजय ने कार कूड़े के जलते ढेर के पास खड़ी कर दी थी, जिससे वाहन में आग लग गई। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.