उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के पौशाला बंगालखेडा संपर्क मार्ग पर शनिवार रात बाइक सवार युवक कुत्ते से टकरा कर घायल हो गया। मुंशीखेड़ा गांव के रहने वाले 21 वर्षीय अंकुश पुत्र राम चरन शनिवार शाम बाइक से गांव निवासी साथी सोनू को लेने मल्हीमऊ गांव जा रहा था। तभी पीपल पौशाला बंगला खेड़ा संपर्क मार्ग पर स्थित कनिगांव गांव के पास बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक अंकुश घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...