Unnao News: कुत्ते से टकरा कर स्कूटी सवार जख्मी, हालत नाजुक
उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित महंदीखेड़ा गांव के निकट मंगलवार रात कुत्ते से टकरा कर स्कूटी सवार जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सफीपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। माखी थाना क्षेत्र के रऊकरना नयाखेड़ा गांव के 37 वर्षीय गोकरन पुत्र नन्हके स्कूटी से सफीपुर की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। महंदीखेड़ा गांव के पास अचानक सामने आए कुत्ते से उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सफीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.