Unnao News: कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे स्कूली बच्चे, जिम्मेदार बेखबर
उन्नाव, जुलाई 26 -- Unnao News: औरास, संवाददाता। ब्लॉक के नरायनपुर गांव को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग पिछले 10 वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा है। बारिश में सड़क तालाब और कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चे रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। औरास-मोहान मार्ग एक दशक से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। करीब 10 वर्ष पहले मंडी परिषद ने इस मार्ग का निर्माण कराया था, लेकिन उसके बाद से आज तक इसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई। नतीजतन सड़क पूरी तरह जर्जर होकर जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ से भर गई है। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क पर पानी भर जाने से पूरा मार्ग कीचड़युक्त हो जाता है। ऐसे में स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.