Unnao News: किसान के बेटे ने हासिल की दरोगा की नौकरी
उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ क्षेत्र के रबड़ी गांव निवासी किसान पुत्र संदीप कुमार निषाद ने यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्थिक तंगी के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने दरोगा बनने का सपना साकार किया। संदीप के पिता रामशंकर खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। संदीप ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा आरआरडीएस इंटर कॉलेज से प्राप्त की और वर्ष 2024 में स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की। मात्र 22 वर्ष की आयु में मिली इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- success story: मां आंगबाड़ी सेविका, बिना कोचिंग पहले अटेंम्प्ट क्रैक किया BPSC; बेटा बना एसडीएम
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.