Unnao News: किसान आदर्श पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह
उन्नाव, जुलाई 30 -- Unnao News: असोहा। क्षेत्र के किसान आदर्श पब्लिक स्कूल, मिर्री कलां में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित समारोह में लगभग 450 विद्यार्थियों के बीच हुई शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। कक्षा पांच के छात्र अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा सात में सोनाक्षी और कक्षा आठ में अनुज ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक विनय विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.