Unnao News: किशोरी से बदसलूकी करने वाले युवक पर केस दर्ज
उन्नाव, अक्टूबर 4 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 15 वर्षीय बेटी जब स्कूल जाने के लिए घर से निकलती है तो गांव निवासी युवक की दुकान के सामने से गुजरती हैं। आरोप है कि युवक उसे देख अश्लील कमेंट करने के साथ फब्तियां कसता और अश्लील गाने गाता है। तीन अक्तूबर सुबह करीब छह बजे किशोरी घर की छत पर थी। आरोप है कि युवक ने उसे देखकर फिर अश्लील टिप्पणी की। किशोरी की मां ने थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग उठाई। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.