Unnao News: किशोरी को भगाने वाले व सहयोगियों पर केस दर्ज
उन्नाव, सितम्बर 4 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। किशोरी को बहला कर भगा ले जाने का आरोप लगा पिता ने युवक समेत सहयोगियों को नामित करते हुए केस दर्ज कराया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 23 अगस्त को गांव निवासी युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी को देर रात बहला कर भगा ले गया। उसके बाद नजदीक के जोगीकोट गांव निवासी कई लोगों ने उसका सहयोग करते हुए अपने घरों में रखा। पिता की तहरीर पर पुलिस नामित कुल 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.