उन्नाव, सितम्बर 9 -- Unnao News: चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 16 वर्षीय बेटी शनिवार दोपहर किसी काम से घर से निकली थी। मगर शाम तक घर नहीं लौटी तो इधर-उधर खोजबीन की। तब पता चला कि उसे गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी अरूण राजपूत बहला कर कहीं भगा ले गया है। थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...