Unnao News: किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार
उन्नाव, अगस्त 8 -- Unnao News: असोहा। थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह चंदनखेड़ा गांव के पास दबिश देकर किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। बतातें चलें कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को गांव का ही हिमांशु 25 जुलाई को बहला कर अपने साथ लेकर चला गया था। परिजन ने हिमांशु के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कराया था। शुक्रवार सुबह दरोगा सुशील कुमार ने चंदनखेड़ा गांव के पास दबिश देकर हिमांशु को पकड़ लिया। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। यहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.