Unnao News: किशोरी को बहला कर ले जाने का आरोप, जेवर व नकदी भी गायब
उन्नाव, नवम्बर 10 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव का ही गौरव पुत्र चंद्रप्रकाश उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला कर बाइक से अपने साथ ले गया। महिला के अनुसार, उसकी बेटी घर में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर और 60 हजार रुपये नगदी भी अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.