Unnao News: किशोरी को फुसला कर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
उन्नाव, अक्टूबर 9 -- Unnao News: अचलगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को फुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसके साथ बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण और बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को 16 सितंबर को काशीराम कॉलोनी, उन्नाव निवासी तौफीक उर्फ इरफान बहला कर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसके खिलाफ वांछित चल रहा था। गुरुवार बेथर चौकी दरोगा जयप्रकाश ने मय फोर्स के साथ कोरारी मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम ने आरोपी तौफीक उर्फ इरफान को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.