उन्नाव, सितम्बर 12 -- Unnao News: उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने के मामले में पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत में युवक के पिता और उसके एक रिश्तेदार पर भी बेटी को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। ईदगाह पत्थर कालोनी निवासी अफसाना पत्नी पप्पू ने थाना कोतवाली सदर में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री आठ सितंबर की सुबह करीब 11 बजे घर से बाजार सामान लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। तहरीर के मुताबिक, बेटी की तस्लीम पुत्र जाहिद निवासी कनौसी थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ से बातचीत होती थी। महिला ने आरोप लगाया कि तश्लीम उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत में आरोपित के प...