Unnao News: काव्या त्रिपाठी का सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में चयन
उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: उन्नाव। सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के पाठ्यक्रम में शहर की काव्या त्रिपाठी का चयन हुआ है। चार वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होंगी। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। कोमल त्रिपाठी व सेवानिवृत्त सार्जेंट कपिल त्रिपाठी की पुत्री काव्या की शिक्षा दही चौकी स्थित केंद्रीय विद्यालय में हुई। उन्होंने हाईस्कूल में 91 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। काव्या की उपलब्धि पर परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.