उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर जगदीशपुर मोड़ के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दम्पति घायल हो गए। बहुउद्दीनपुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय शमशाद पुत्र अफजल अपनी पत्नी तहशीन के साथ बाइक से उन्नाव जा रहा था। जगदीशपुर मोड़ के पास पहुंचने पर कार के बाइक में टक्कर मारने से दोनों जख्मी हो गए। एनएचएआई की एंबुलेंस ने घायल दम्पति को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजगैन पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवा कर किनारे खड़ा कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...