उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मारने से महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी सफीपुर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज सफीपुर मार्ग स्थिति गंगा एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह मियागंज की ओर से तेज रफ्तार कार आ रही थी। तभी सर्विस लेन से निकल मार्ग पर आए ऑटो में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के मेहरबानखेड़ा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय सोनेलाल यादव व 50 वर्षीय उनके पिता सिद्धन लाल तथा गौरिया कला निवासी धर्मेंद्र सिंह , ढुलव्वा गांव निवासी गंगाप्रसाद और झब्बाखेड़ा गांव निवासी रेखा देवी घायल हो गए।...