Unnao News: कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, हिरासत में तीन युवक
उन्नाव, सितम्बर 25 -- Unnao News: बीघापुर। उन्नाव लालगंज हाइवे स्थित भोगइता गांव के पास गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने वृद्धा को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस व ग्रामीण उसे बीघापुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन एंबुलेंस के समय पर न आने से वृद्धा की सीएचसी में ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने कार सवार तीन युवकों को पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इंदामऊ चौराहा पर गुरुवार दंगल का आयोजन व मेला लगा हुआ था। उसी को देखने कोतवाली क्षेत्र के भोगइता गांव निवासी 60 वर्षीय गंगा दुलारी भी दंगल व मेला देखने गई हुई थी। घर वापस जाने के लिए वह हाईवे के इंदेमऊ कट से अपने गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहीं थी। तभी रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.