उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद मार्ग स्थित बाबा कुटी गांव के पास रविवार रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित गुमटी को टक्कर मारते हुये सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव न उठाने देने की ठान ली और आजाद मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने घटना को जमीनी विवाद से जोड़कर हत्या का आरोप भी लगाया है।बता दें बाबा कुटी निवासी धर्मेंद्र अवस्थी आजाद मार्ग पर पान-मसाले की गुमटी चलाते हैं। रविवार रात करीब 8:45 बजे वे दुकान पर थे, तभी पहाड़ापुर निवासी दिव्यांग बिंदे लाल सामान खरीदने पहुंचे। इसी दौरान मरहला चौराहे की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने गुमटी में टक्कर मार दी। कार ने बिंदे लाल क...