Unnao News: कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार अधेड़ जख्मी
उन्नाव, सितम्बर 3 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर साइकिल सवार अधेड़ को अनियंत्रित कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी जीत बहादुर 55 पुत्र स्व सुक्खा जोकि बुधवार की शाम आठ बजे साइकिल से मछली की नर्सरी से वापस घर लौट रहा था तभी लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर स्थित गांव नैमुल्ला खेड़ा मोड़ पर तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। साथ ही घायल को मियागंज अस्पताल ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.