Unnao News: कार का शीशा तोड़ की मारपीट, केस दर्ज
उन्नाव, जुलाई 15 -- Unnao News: पुरवा। भूमि विवाद के चलते मंगलवार को कार का शीशा तोड़ कर मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भदनांग गांव के रहने वाले मनोज कुमार के मुताबिक उसके चचेरे भाई का चंदीगढ़ी तिराहा पर मकान बन रहा है। वह मंगलवार दोपहर बाद अपनी कार से लेबर व मिस्त्री को खाना लेकर गया था। यहां कार खड़ी कर वह चचेरे भाई, ठेकेदार व उसके सहयोगी के साथ वाहन में बैठकर खाना खाने लगे। तभी फावड़ा व बेल्चा लेकर आए गांव के ही विपक्षी दोनों भाई उसे जातिसूचक गालियां देते हुए सार्वजनिक रुप से अपमानित कर काटने की धमकी देने लगे। उल्टे फावड़े से वाहन का शीशा तोड़ते हुए उसके हाथ पर प्रहार कर दिया। बचाने दौड़े चचेरे भाई, ठेकेदार व उसके सहयोगी को भी मारापीटा। शोर सुनकर राहगीरों ने उन्हें बचाया। उसका हाथ और साथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.