Unnao News: कार्यभार ग्रहण करते ही बाढ़ चौकी का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: बीघापुर। नवागत एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मगंलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। एसडीएम ने पहले दिन ही बाढ़ ग्रस्त जयराजमऊ स्थित बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर जानकारी ली, उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अवैध क़ब्ज़ों को हटाना, जनसुनवाई, राजस्व वादों का समय से निस्तारण प्राथमिकता होगी। बाढ़ से प्रभावित होने वाली फसल व उसके नुकसान की क्षतिपूर्ति को लेकर प्राकलन तैयार किया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित मकानों की क्षतिपूर्ति को लेकर आपदा सहायक को रिपोर्ट के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि तहसील मुख्यालय पर जलभराव को लेकर अधिवक्ताओं, वादकारियों की समस्याओं को लेकर पीएनसी कंपनी से वार्ता हुई है, समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Main...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.