Unnao News: कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता का गर्मजोशी से किया स्वागत
उन्नाव, अगस्त 13 -- Unnao News: उन्नाव। परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक के लिए पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह का परियर-सिकंदरपुर कर्ण मोड़ पर युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा नेता सत्यभान सिंह बाबा की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शशांक शेखर सिंह के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें रुद्राभिषेक के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में युवाओं की विशेष भागीदारी रही।इसके बाद शशांक शेखर सिंह परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर ज्ञानेंद्र, अकबाल, रिंकू, देवेश, छोटू, प्रदीप, गोलू, अतुल, चंदन पाल, संजय पाल, रणजीत, अजय, शिवा व शिवम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.