Unnao News: काम के दौरान गायब हुई वेल्डिंग मशीन, स्कूटी सवार पर शक
उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सरैयां आरओबी निर्माण स्थल पर शुक्रवार दोपहर काम कर रहे वेल्डरों की तीन फेस की महंगी वेल्डिंग मशीन अज्ञात चोर उठा ले गए। मशीन के चोरी होने पर ऑपरेटर ने तुरंत इसकी शिकायत गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी है।वेल्डर मुकेश और कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह निर्माणाधीन आरओबी पर काम कर रहे थे। काम की सुविधा के लिए उन्होंने वेल्डिंग मशीन आरओबी के नीचे रखी थी। मशीन को ऊपर ले जाने के लिए वह रस्सा लेकर ऊपर गए। रस्सा लटकाने के बाद जब वह नीचे उतरे तो मशीन वहां से गायब थी। उनके होश उड़ गए और आसपास काफी चीख-पुकार मची। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे की बताई जा रही है। आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार दो युवक मशीन उठाकर भागते दिखे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.