उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: सोनिक/सोहरामऊ। दही थाना क्षेत्र के हाईवे पर बेसहारा मवेशियों के झुंड वाहन चालकों के लिए जान के दुश्मन बन गए। आवास विकास लखनऊ बाईपास दही चौकी, पुरवा मोड़, कुमेदानखेड़ा, मुर्तजानगर, सोनिक व बशीरतगंज पर जगह-जगह मवेशी झुंड के रूप में बैठे रहते हैं। बेसहारा मवेशी हादसों की वजह बने हुए है। मवेशियों के बीच हाईवे पर बैठने से राहगीरों व गाड़ियों को निकालने में परेशानी होती है। आलम यह है कि अधिकारियों की लापरवाही से आवारा मवेशी ही नहीं बल्कि गौशालाओं के टैग लगे गोवंश भी अक्सर हाईवे पर चहल कदमी करते देखे जा सकते हैं। बारिश के दिनों में कई वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। कुछ ऐसे ही हालात नवाबगंज और सोहरामऊ के है। यहां हाईवे पर चलना मौत को दावत देने जैसा है। लोगों का कहना है कि जब कोई वीआईपी हाईवे से निकलता या नगर या...