Unnao News: कानपुर के रवि व पंजाब के नरेश बने संयुक्त दंगल केसरी
उन्नाव, सितम्बर 15 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। क्षेत्र के गुलरिहा गांव में सोमवार को हरितालिका पर्व पर पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले समेत हरियाणा, दिल्ली, कानपुर, फतेहपुर, झांसी, मथुरा के पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती के दांव-पेच दिखाए। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। फाइनल मुकाबला झींझक कानपुर के पहलवान रवि और पंजाब के नरेश के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद दोनों को संयुक्त रूप से दंगल केसरी घोषित किया गया। आयोजक ग्राम प्रधान भोले सिंह ने दोनों पहलवानों को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक अनिल सिंह व ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.