उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: बांगरमऊ। किशोरी से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपित को बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि कानपुर नगर में बिल्हौर थानाक्षेत्र के सरदार पटेल नगर निवासी अल्तमस पुत्र स्व. रफीक के खिलाफ किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कस्बा चौकी प्रभारी न्यूटन सिंह ने उसे गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...