Unnao News: कांवड़ यात्रा को लेकर सीओ सिटी ने किया आनंद घाट का निरीक्षण
उन्नाव, जुलाई 23 -- Unnao News: शुक्लागंज। आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गुरुवार को सीओ सिटी विनी सिंह नगर पहुंचीं। उन्होंने कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह और गंगाघाट पुलिस के साथ क्षेत्रान्तर्गत स्थित आनंद घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां गंगा स्नान करने आते हैं। सीओ सिटी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा : गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता रहेंगे इंतजाम उन्होंने अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.