Unnao News: कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कर लें मार्गों का निरीक्षण
उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: उन्नाव। कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम घनश्याम मीना ने जनपद में हाल में ज्वाइन किए सभी एसडीएम को मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करने के निर्देश दिए। लंबित प्रकरणों को ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिए। बोले, जनपद की प्रगति कम नहीं होनी चाहिए। किसी भी कार्य को लटकाया न जाए। सभी तहसीलों में फरियादियों की शिकायतों में असंतुष्टि का लेवल हर हाल में 20 फीसदी से कम कराया जाए। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मार्गों का निरीक्षण कर लें। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.