उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। कल्याणी नदी के बढ़े जलस्तर के बीच शुक्रवार दोपहर देवरिया गांव के पास नहाना चार किशोरों के लिए जानलेवा साबित हुआ। नहाते समय चारों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 10 वर्षीय विशाल गहरे पानी में समा गया। करीब 15 मिनट की कड़ी तलाश के बाद युवा ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने विशाल को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव के निकट कल्याणी नदी में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नाव पलटने से डूबे किशोर का शव मिला शुक्रवार दोपहर गांव निवासी श्रवण के बेटे शिवा, ऋतिक, विशाल और सुजीत के बेटे करण नदी के भ...