Unnao News: कल्याणी नदी का जलस्तर स्थिर, जलभराव से मुश्किलें बरकरार
उन्नाव, सितम्बर 22 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद, संवाददाता। कल्याणी नदी का बढ़ा जलस्तर मंगलवार को स्थिर रहा, लेकिन नदी किनारे बसे गांवों में जलभराव की स्थिति जस की तस बनी हुई है। पानी गांवों के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कई संपर्क मार्गों व रास्तों पर पानी भरा होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जलस्तर नहीं बढ़ने से ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ने से शिवलाल पुरवा, कुशराजपुर, भिलोई, लोनारी, बेहटा कच्छ, देवरिया और छोट्टा पुरवा समेत कई गांव प्रभावित हैं। गांवों के आसपास निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को खेतों व दूसरे स्थानों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। कुछ रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.