Unnao News: करंट से दूर जा गिरी युवती, हाथ टूटा
उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: औरास। औरास थानाक्षेत्र के अलीपुर मिचलौला निवासी मुंशी की 22 वर्षीय बेटी रेखा गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे गांव के बाहर खेतों में बकरी चराने गई थी। डंडा मारकर पेड़ की डालियों से पत्ते तोड़ रही थी, तभी पेड़ों के बीच से गुजरी 11 हजार हाइटेंशन लाइन तार से डंडा छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर दूर जा गिरी, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर है। हाइटेंशन लाइन तार काफी नीचे होने, सूचना के बाद भी विद्युत विभागकर्मियों के न आने को लेकर घायल युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.