Unnao News: करंट की चपेट मे आने से युवक की मौत
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर सरायं निवासी एक युवक बुधवार दोपहर फर्राटा पंखा बना रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। चीख सुन पड़ोसी दौड़े और उसे गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल उसके बाद जिला अस्पताल ले जा रहे थे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा है। शंकरपुर सरायं निवासी स्व गौरी गौतम का 28 वर्षीय बेटा गंगा सागर गौतम बुधवार दोपहर घर में अकेले था। उसकी पत्नी कुमकुम मायके में रह रही है। जिस पर वह ऑटो चलाकर अपना भरण पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार दोपहर वह कमरे में फर्राटा पंखा बना रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी चीख निकल गई। चीख सुन आस पास के ग्रामीण अंदर पहुंचे और उसे अचेत अवस्था में गांव के एक निजी अस्पताल ले गये। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.